क्या है बीमा का इतिहास और अधिनियम
क्या है बीमा का इतिहास और अधिनियम बीमा का इतिहास बहुत पुराना है । पहले संयुक्त परिवार में अगर किसी कि मृत्यु हो जाती थी या कोई अपंग हो जाता था तो उसके पत्नि और बच्चो का देखभाल परिवार के दूसरे सदस्य करते थे , इस तरह के प्रथा भी बीमा का ही रूप था । वर्तमान में यह वयवस्था खत्म होने से बीमा कि आवश्यकता उतपन्न हूई । बौटमरी बाणड प्राचीन काल में जब आज की तरह परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी तब भी व्यापार व्यवस्था था और एक देश से दूसरे देश में व्यापार हुआ करता था लेकिन वह समुद्री मार्ग के माध्यम से हुआ करता था और जहाँ अनेक जोखिम था और हूआ भी करता था , जिसमें जान माल कि छति हुआ करती थी । जोखिमों से बचाव हेतु व्यापारी एक समझौता कर लेते थे कि मार्ग में होने वाली हानि को व्यापारी वर्ग आपस में मिलकर जिस व्यापारी को छति हूआ उसका भरपाई करेंगे और बाद में कर्ज के रूप मे वापस लेंगे और इसे बौटमरी बाणड कहा जाता है ।इस प्रकार सर्वप्रथम सामुद्रिक बीमा व फिर अग्नि बीमा का विकास हुआ। फायर आफिस बीमा कम्पनी 1666 मेंलंदन में एक बहुत बड़ा अग्नि काण्ड हूआ था जिसमें लगभग 13000 घर जलकर...