पीपीएफ खाता से 50 लाख रुपये से 1 करोड़ तक कैसे बना सकते हैं टैक्स फ्री
कैसे एक करोड़ रूपया पाएं पीपीएफ में आसान निवेश से ?
पीपीएफ क्या है ?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड अर्थात सार्वजनिक भविष्य निधि भारत में बचत एवं कर बचत हेतु एक बेहतरीन जमा योजना है। बहुत से लोग रिटायरमेंट के समय अथवा रिटायरमेंट की उम्र में एक अच्छे रकम चाहते हैं उनके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ ) एक काफी अच्छा विकल्प है ।
पीपीएफ खाता कहाँ खुलवाएं और यह कितने वर्षो का होता है :-
पीपीएफ खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवाया जा सकता है और यह खाता 15 वर्षो के लिये होते हैं ।
पीपीएफ खाता किन के नाम से खुलवाया जा सकता है :-
इसे आप अपने नाम से और नाबालिग की तरफ से किसी गार्जियन द्वारा खोला जा सकता है।
पीपीएफ खाता के लिए उम्र सीमा क्या है :-
पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है।
पीपीएफ खाते में कम से कम और अधिकतम कितना रकम जमा किया जा सकता है :-
पीपीएफ खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपए मासिक और अधिकतम निवेश सीमा 150,000 रुपए प्रति वर्ष तय की गई है। किस्तों को मासिक या एकमुश्त जमा की जा सकती है।
फायदे :-
खासतौर पर रिटायरमेंट के बाद होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए सेविंग जरूरी है, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानि पीपीएफ के जरिए अपने बचत के द्वारा अच्छी खासी रकम बनाई जा सकती है साथ ही इसमें निवेश के जरिए रिटायरमेंट के समय 50 लाख रुपये अथवा 1 करोड़ रुपए तक पा सकते हैं।
पीपीएफ खाता कैसे काम करता है और इससे 50 लाख रुपये से 1 करोड़ तक कैसे बना सकते हैं जानते हैं
पीपीएफ खाते में निवेश एक रूपये 100 मासिक से लेकर 1.5 लाख रुपये सालाना तक जमा कर सकते हैं।
मान लिया जाये किसी ने 15 वर्ष के लिए इसमें निवेश किया और हर वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपए (प्रति माह 12,500 रुपये) निवेश करता है। ऐसे में मैच्योरिटी राशि लगभग 40,लाख रुपए होगी। एक करोड़ रुपए जुटाने के लिए पीपीएफ में विस्तार सुविधा का लाभ उठाते हुए खाते को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर कोई निवेशक 25 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपए निवेश करता रहता है तो पूरी अवधि पर लगभग 1 करोड़ रूपए तक पा सकते हैं ।
पीपीएफ खाता पर ऋण की सुविधा :-
पीपीएफ खातों पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है लेकिन यह 3 वर्ष बाद उपलब्ध है जिस पर जरूरत पड़ने पर इस खाते के आधार पर ऋण भी लिया जा सकता है।
आयकर में छूट:-
प्रत्येक वर्ष से पीपीएफ खाते में किसी भी वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर आयकर छूट का लाभ उठा सकते हैं ।
पीपीएफ एक लंबे समय तक निवेश करने वाली पॉपुलर स्कीम (Popular Scheme) है। इसके जरिए बचत और निवेश बहुत आसान है। इस योजना पर 7.1 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। भारत सरकार द्वारा समर्थित होने के चलते ये निवेश के लिहाज से बेहद सुरक्षित स्कीम है। इसमें अच्छी बात यह है कि इसका रिटर्न पूरी तरह से टैक्स फ्री है। इसलिए मैच्योरिटी राशि होती है जहां मैचूरिटी पर कोई टैक्स नहीं देना होता है ।

टिप्पणियाँ