जीवन बीमा क्या है यह क्यों जरूरी है यह कैसे काम करती है जीवन बीमा से क्या लाभ है

 जीवन बीमा क्या है 

जीवन बीमा एक लिखित करार अथवा एग्रीमेंट है जो किसी व्यक्ति अथवा बीमा धारी एवं बीमा प्रदाता अथवा बीमा कंपनी के बीच में होता है । इस करार में बीमा धारी के मृत या कोई दुर्घटना होने पर उसे कोई पूर्व स्वीकृत राशि का वादा बीमा कम्पनी करती है । बीमा को अगर अलग रूप से और आसान भाषाओं में समझे तो इससे ऐसे समझें की पॉलिसी धारक और बीमा कंपनियों के बीच में एक एग्रीमेंट है । 


जीवन बीमा क्यों जरूरी है

जीवन बीमा का एक उद्देश्य है इससे हम इस रूप में समझ सकते हैं कि  प्रत्येक वस्तु जिसका कुछ मूल्य है और उसके नहीं रहने पर जो आर्थिक क्षति पहुंचेगी उसके आर्थिक सुरक्षा हेतु उसका बीमा बहुत जरूरी है दूसरे रूप में अगर हम समझे तो यह किसी व्यक्ति की असमय मौत से उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है ।

जीवन बीमा कैसे काम करती है

जीवन बीमा कैसे काम करती है इसको समझने के लिए हमें यह देखना है की जोखिम क्या है मनुष्य अपने जीवन में अनेकों जोखिमों का सामना करता है उसमें से एक है ,  असमय मृत्यु एवं प्राकृतिक आपदा अथवा अचानक घटना  और यह कभी भी किसी के साथ अथवा किसी समूह के साथ या किसी क्षेत्र में कहीं भी हो सकता है जिसमे व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह, सम्मति अथवा समूह को हानि पहुंच सकती है और जिसके कारण आर्थिक क्षति होगी । जीवन बीमा वैसे आर्थिक  क्षति को भरपाई करने के लिए प्रीमियम एकत्रित करते हैं और  अगर किसी व्यक्ति अथवा समूह को हानि पहुंचता है तो उसी प्रीमियम से जीवन बीमा आय प्रदाता की असमय मृत्यु पर उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है ।

जीवन बीमा से क्या लाभ है 

(1) असमय घटने वाली घटना एवं प्राकृतिक घटना से होने वाले आर्थिक क्षति जिसे हम स्वयं वहन नहीं कर सकते परन्तु वह बीमा कम्पनी वहन कर सकते हैं अतः हमें अपना जोखिम बीमा कम्पनी पर स्थानान्तरित कर देना चाहिए ताकि आर्थिक क्षति कि भरपाई हो सके ।अतः जीवन बीमा के माध्यम से जोखिम द्वारा क्षतिपूर्ति का लाभ सबसे महत्वपूर्ण है ।

(2) जीवन बीमा में सुरक्षा के साथ-साथ पैसे का भी बचत है  जो पॉलिसी टर्म की समाप्ति पर मैच्योरिटी के रूप में मुझे मिलते हैं जिससे कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर सकते हैं ।

(3) जीवन में बहुत ही ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें अच्छे खासे रकम की जरूरत पड़ती है जैसे कि बच्चो के उच्च शिक्षा, विवाह, रिटायरमेंट, घर बनाना इत्यादि इन सभी काम में जीवन बीमा से मिलने वाले मैचूरिटी के पैसे  बहुत ही काम आते हैं।

(4) टैक्स में लाभ - जीवन बीमा के माध्यम से टैक्स में भी लाभ मिलते हैं  के तहत पालिसीधारक द्वारा देय प्रीमियम पर u/s 80c इन्कम टैक्स में छूट का प्रावधान है साथ ही मैचूरिटी पर मिलने वाले रकम भी टैक्स फ्री होते हैं ( u/s 10 (10D ) ।

जीवन बीमा कितने का हो 

जीवन बीमा कितने का हो अथवा इसे ऐसे समझें -

इसे जानने का वैसे तो कई तरीके हैं  फिर भी कुछ सहज और आसान तरीका को ऐसे समझें । उदाहरण के तौर पर  अगर आपकी उम्र  40 वर्ष है और आपकी धन उपार्जन करने की उम्र 60 वर्ष हो और आप सालाना 8 लाख रुपये कमाते हो तो आप अभी और 20 वर्ष कमाएगे अर्थात 20 वर्ष × 8 लाख सालाना = 16000000 तो निश्चित कमाएगे । अर्थात आज के तारीख में आपका आर्थिक रूप से मूल्य होना चाहिये 16000000 और इसे सुरक्षित रखने के लिए आपको जरूर सोचना चाहिए । अगर हम ऐसा करने में तत्काल असमर्थ हो तो तत्काल कम से कम मेरे नहीं रहने पर भी 10 वर्ष का वयवस्था अर्थात 800000 × 10 = 8000000 का वयवस्था कर ही लेना चाहिए । कम से कम 800000 × 5 = 4000000 का वयवस्था तो जरूर से जरूर कर लेना चाहिए ।

आशा है अब आप जरूर समझ गये होंगे कि बीमा अथवा जीवन बीमा क्या है 

जीवन बीमा कैसे काम करता है 

जीवन बीमा के क्या लाभ है 

जीवन बीमा कितने का हो अथवा कितने का जरूरी है ।

Best offer 4 youhttps://bitli.in/KnXF7z3



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईरडा ( IRDA ) क्या है और यह क्या काम करती है

जीवन बीमा के 3 महत्वपूर्ण प्रकार क्या है और बोनस क्या है