जीवन बीमा के 3 महत्वपूर्ण प्रकार क्या है और बोनस क्या है
जीवन बीमा के प्रकार
जीवन बीमा के प्रकार- जीवन बीमा पॉलिसी भी एक प्रोडक्ट है जोकि बीमा का प्रोडक्ट कहलाता है जिसे पॉलिसी भी कहते हैं । मुख्य रूप से 4 प्रकार के प्लान होते हैं जैसे टर्म प्लान, एंडोमेंट प्लान, मनी बैक प्लान और यूलिप प्लान ।
बीमा पॉलिसी में मुख्य रूप से 2 प्लानो का समावेश होता है
सभी बीमा पॉलिसी में मुख्य रूप से 2 प्लानो का समावेश होता है पहला पयोर टर्म प्लान और दूसरा प्योर एंडोमेंट प्लान इन्ही दोनों प्लान का मिक्स रूप अलग-अलग रूप में डिजाइन किया हुआ प्लान अलग अलग नामो से जीवन बीमा कम्पनियों के पास उपलब्ध हैं।
पयोर टर्म प्लान
(1) पयोर टर्म प्लान एक प्रोटेक्शन प्लान है जहां पॉलिसी वर्ष स्पेसिफाइड रहता है इसका प्रीमियम अन्य प्लान के तुलना में काफी कम होता है अतः एक चीपेस्ट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है । टर्म प्लान के बेनिफिट डेथ केस में ही दिए जाते हैं अगर पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाए उसी स्थिति में नोमनी को इस पॉलिसी के साथ डेथ क्लेम के रूप में बेनिफिट मिलता है अगर पॉलिसी धारक पालिसी टर्म तक जीवित रहते हैं तो पॉलिसी टर्म पूर्ण होने पर टर्म प्लान में किसी भी तरह का मैचूरिटी नहीं मिलता है ।
एंडोमेंट प्लान
(2) एंडोमेंट प्लान क्या है
एंडोमेंट प्लान - एंडोमेंट एवं टर्म प्लान दोनों के समावेश अथवा मिक्स प्लान है, इस पालिसी का भी पालिसी टर्म स्पेसिफाइड रहता है, पॉलिसी टर्म पूर्ण होने पर पॉलिसी स्वतः ही समाप्त हो जाती है और पालिसी मैच्योर हो जाता है और मैचूरिटी रकम पालिसीधारक को मिल जाता है । इस पालिसी में टर्म पालिसी से अलग बातें हैं पहली कि अगर पॉलिसी टर्म के दौरान पालिसीधारक कि मृत्यु हो जाती है तो डेथ क्लेम मिलेगा और दूसरी पॉलिसी टर्म पूरे होने तक पालिसीधारक जीवित रहते हैं तो पॉलिसी टर्म की समाप्ति पर मेच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।
मनी बैक प्लान
(3) मनी बैक प्लान क्या है
मनी बैक प्लान भी एक प्रकार का एंडोमेंट प्लान ही है । इस प्लान में भी पालिसी टर्म सपेसिफाइड रहता है पालिसी टर्म के दरम्यान मृत्यु पर मृत्यु बीमा लाभ और पालिसी टर्म तक जीवित रहने पर सपेसिफाइड मनी बैक और अन्त में मैचूरिटी लाभ मिलता है ।
(4) यूलिप प्लान ( यूनिट लिंक इनसुरेनस प्लान) यह एक प्रकार का शेयर मार्केट का प्लान है । इस प्लान के लाभ मार्केट के उतार चढ़ाव पर निर्भर करता है । कसटमर के प्रीमियम से कूछ चार्ज लेकर बीमा कवर एवं फण्ड मैनेजमेंट के लिए लगाया जाता है और वाकी रकम मार्केट में यूनिट के रूप मे लगया जाता है । इस प्लान में 5 वर्षो का लाकिग परियेड होता है उसके बाद कसटमर कुछ भाग अथवा पूरा भाग फण्ड ब्ल्यू के हिसाब से निकाल सकता है अथवा पालिसी टर्म पूरे होने पर फण्ड वैल्यू के हिसाब से निकाल सकता है ।
उपर्युक्त जानकारी के साथ मुख्य दो बातो का जानकारी भी जरूरी है कि लाभ सहित ( With Profit ) और लाभ रहित ( without Profit ) पालिसी क्या है ?
लाभ सहित ( With Profit )अर्थात participating policy
लाभ सहित ( With Profit )अर्थात participating policy लाभ सहित पॉलिसी उस प्रकार के पॉलिसी को कहते हैं जिसमे कम्पनी जो सरपलस इनकम जनरेट करती है उस लाभांश का कुछ भाग बोनस के रूप में लाभ सहित पॉलिसी में प्रत्येक वर्ष देती है । अतः इस प्रकार के पालिसी का मैचूरिटी बीमा राशि के साथ अर्जित लाभांश बोनस के साथ होता है ।
लाभ रहित ( Without Profit) Non Participating Policy
लाभ रहित ( Without Profit) Non Participating Policy उस प्रकार के पालिसी को कहते हैं जहाँ कम्पनी क्या लाभ अर्जित करेगी अथवा नहीं करेगी उससे कोई लेना देना नहीं है कम्पनी पालिसी लेने के साथ ही यह एक गारन्टी बीमा राशि निश्चित कर देगी जो पालिसी मैच्योर होने पर मिलेगा ।
उपर्युक्त पॉलिसी के प्रकार को जानने के बाद यह समझ में आया होगा की जीवन बीमा का प्लान का मूल एंडोमेंट है ।
अब हमें पालिसी बोनस के बारे में भी समझना जरूरी है
पालिसी बोनस : उपर्युक्त जानकारी की बीमा क्या है यह कैसे काम करता है कितने प्रकार का है और इसके मूल में क्या है के बाद अब हमें यह भी जानना चाहिए बोनस क्या है ?
बीमा कंपनी तीन प्रकार से बोनस को डिक्लेयर्ड करती है करती है
प्रथम Reversionary Bonus जोकि प्रत्येक वर्ष फिनानसियल वर्ष के अंत होने के बाद लाभ सहित पॉलिसी में दिया जाता है यह सिंपल अथवा कंपाउंड बोनस के रूप में हो सकता है ।
दूसरा Interim Bonus यह बोनस पॉलिसी के मेच्योरिटी होने पर अथवा पालिसीेधारक के डेथ होने पर दिया जाता है
तीसरा Terminal Bonus टर्मिनल बोनस यह एक ही बार अगर लंबे समय की पॉलिसी हो अर्थात 15 साल अथवा 20 साल की पॉलिसी हो तो पालिसी के मेच्योर के समय दिया जाता है
आशा करते हैं कि आप जीवन बीमा से समबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत हुए होंगे ।
Buy car insurance online with best offer CLICK NOWhttps://linksredirect.com/?cid=99845&source=linkkit&url=https%3A%2F%2Fwww.icicilombard.com%2Fmotor-insurance%2Fcar-insurance%2Fcar-online
अधिक जानकारी के लिए मेरे अन्य ब्लॉग के लिए ballujee.blogspot.com पर विजीट करते रहे ।


टिप्पणियाँ