आर्थिक सुरक्षा
नमस्कार दोस्तों जैसा कि मैंने जीवन मूल्य और उससे जुड़े आर्थिक सुरक्षा के बारे में भी बताऊंगा कहा था ।
क्या आपको पता है कि हम लोग दिन रात मेहनत करते हैं पैसे कमाते हैं, धन उपार्जन करते हैं यह हमेशा कर सकते हैं? शायद नहीं क्योकी हम जानते हैं कि जो आया है वो जायेगा, कब , कहाँ और कैसे यह कोई नहीं जानता , तो हम यह भी नहीं कह सकते कि अगर मेरे द्वारा अर्जित धन हमेशा मेरे द्वारा अर्जित होता रहेगा । अर्थात में जब तक हूँ मेरे द्वारा धन उपार्जन होता रहेगा उसके बाद मेरे द्वारा धन अर्जित होना बंद हो जाएगा । लेकिन दोस्तों मेरे द्वारा धन उपार्जन बंद होने के बाद भी मेरे परिवार के पास तुरन्त धन की कमी ना हो अथवा मेरे बाद भी धन आता रहे इसके लिए हमें अपना आर्थिक मूल्य जानना बहुत जरूरी है ।
दोस्तों इसे जानने का वैसे तो कई तरीके हैं फिर भी मैं कुछ सहज और आसान तरीका का विवरण प्रस्तुत करता हूँ । उदाहरण के तौर पर अगर आपकी उम्र 40 वर्ष है और आपकी धन उपार्जन करने की उम्र 60 वर्ष हो और आप सालाना 8 लाख रुपये कमाते हो तो आप अभी और 20 वर्ष कमाएगे अर्थात 20 वर्ष × 8 लाख सालाना = 16000000 तो निश्चित कमाएगे । अर्थात आज के तारीख में आपका आर्थिक रूप से मूल्य होना चाहिये 16000000 और इसे सुरक्षित रखने के लिए आपको जरूर सोचना चाहिए । अगर हम ऐसा करने में तत्काल असमर्थ हो तो तत्काल कम से कम मेरे नहीं रहने पर भी 10 वर्ष का वयवस्था अर्थात 800000 × 10 = 8000000 का वयवस्था कर ही लेना चाहिए । कम से कम 800000 × 5 = 4000000 का वयवस्था तो जरूर से जरूर कर लेना चाहिए ।
धन्यवाद ।
टिप्पणियाँ