जाने कौन से जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी विलय के बाद बनेगी बीमा क्षेत्र की तीसरी बड़ी कम्पनी

 जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी विलय के बाद बनेगी  बीमा क्षेत्र की तीसरी बड़ी कम्पनी:-

पूर्णतः शेयरो के अदला-बदली के साथ बीमा क्षेत्रों में एक बड़ी एकीकरण  होने जा रहा है । आईसीआईसीआई जनरल इन्श्योरेन्स एवं भारती एक्सा जनरल इन्श्योरेन्स शेयरों के अदला-बदली के साथ विलय को तैयार है और इसके विलय के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी कम्पनी के रूप में सामने आयेगी आईसीआईसीआई जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी ।

भारती एक्सा में भारती एंटरप्राइजेज का हिस्सेदारी 51% जबकि  फ्रांस  स्थिति ज्वाइंट वेंचर पार्टनर एक्सा का हिस्सेदारी 49% है वही आईसीआईसीआई लोंबारड जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी  एक लिस्टेड बीमा कंपनी है । विलय के बाद भारती इंटरप्राइजेज और एक्सा दोनों ही जनरल इंश्योरेंस के कारोबार से हट जाएंगे और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस का काम बंद हो जाएगा ।

115 शेयरों पर मिलेंगे आईसीआईसीआई लोंबार्ड के दो शेयर:-

आईसीआईसीआई लोंबार्ड के अनुसार भारती एक्सा के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक 115 शेयरों पर आईसीआईसीआई लोंबार्ड के दो शेयर मिलेंगे। आईसीआईसीआई लोंबार्ड  ने एक बयान में कहा कि समझौते की शर्तो के तहत, एक्सा और भारती को बंद होने  पर आईसीआईसीआई लोंबार्ड के कुल 3.58 करोड़ शेयर प्राप्त होंगे, जो वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से 5.21 करोड़ यूरो की राशि होगी। 

बाजार कि स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी:-

इस सौदे से आईसीआईसीआई  लोम्बार्ड को जनरल बीमा इनसुरेनस  सेक्टर में अपनी बाजार स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी और यह तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.  वैसे अभी इस विलय सौदे को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI), भारतीय प्रतिस्पर्धा परिषद (CCI), स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल, सेबी, शेयरधारकों और कंपनी के कर्जधारकों से मंजूरी लेनी होगी.  

वैसे बता दें कि  भारती एंटरप्राइजेज काफी लंबे समय से बीमा कारोबार से बाहर जाने की कोशिश कर रही थी.  साल 2016 में कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से भी बात की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी थी, परन्तु अब वह समय आ गया जहाँ  आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की, कि वे अपने बीमा कारोबार को एक शेयर समझौते  के तहत एक दूसरे में विलय करेंगे । अतः इस डील के बाद जो इकाई बनेगी वह देश की तीसरी सबसे बड़ी बीमा इकाई बन जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन बीमा क्या है यह क्यों जरूरी है यह कैसे काम करती है जीवन बीमा से क्या लाभ है

ईरडा ( IRDA ) क्या है और यह क्या काम करती है

जीवन बीमा के 3 महत्वपूर्ण प्रकार क्या है और बोनस क्या है