क्या है जीवन बीमा ई पॉलिसी और फ्री लुक पीरियड ?
क्या है जीवन बीमा ई पॉलिसी और फ्री लुक पीरियड ?
ई बीमा खाता एक पॉलिसी धारक को सक्षम बनाती है कि वह इलेक्ट्रॉनिक रूप में इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद कर रख सकें इन्हें ई पॉलिसी कहते है ।
आपको बता दें कि यह देश में करोना वायरस के बढ़ते मामलों और सामान्य कारोबारी गतिविधियों में आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बीमा नियामक इरडा ने यह फैसला लिया साथ ही जीवन बीमा कंपनियों को ईपॉलिसी जारी करने के लिए अनुमति दी है , ताकि बीमा कंपनी बीमा धारकों को ई-मेल पर पॉलिसी डॉक्यूमेंट भेज सकें ।
ईपॉलिसी सुरक्षित और खो जाने का खतरा नहीं रहने के कारण बेहतर है । अतः बीमा धारक को ईपॉलिसी का चुनाव जरूर करना चाहिए साथ ही अगर उन्हें जरूरत है तो वह बीमा कंपनियों से फिजिकल पॉलिसी बाउंड्री ले सकता है ।
फ्री लुक पीरियड क्या है ?
फ्री लुक पीरियड बीमा धारक के लिए एक सुविधा है की बीमा पॉलिसी बांड पहुंचने के बाद 15 दिनों के अंदर बीमा धारक अपने पॉलिसी बांड को पूरी तरह पढ़ कर समझ ले अगर किसी भी प्रकार का धोखाधड़ी हुआ है तो वह 15 दिन के अंदर बीमा पॉलिसी वापस कर सकता है और बीमा धारक को उसका जमा रकम वापस हो जाएगा ।
अभी ईरडा ने बीमा कंपनियों को ई-मेल पर ईपॉलिसी डाक्यूमेंट्स जारी करने का निर्देश दिया है साथ ही यह भी सुविधा दिया है वह फ्रीलूक अवधि के दौरान अगर उसके पॉलिसी बांड में जैसा कि बताया गया था वह सब कुछ नहीं है तो इस पॉलिसी को बीमा धारक रद्द भी कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें करोना काल मे 30 दिन का समय भी दिया गया है ।
आपको बता दें कि ईपॉलिसी बीमा धारक के ईमेल पर भेजने की सूचना बीमा कंपनियों को दी है परंतु कुछ शर्तों के साथ पॉलिसी डॉक्युमेंट ई माध्यम से भेजने की छूट दी गई है ईरडा ने कहा है कि यह छूट 2020 - 2021 के दौरान जारी की जाने वाली सभी बीमा पॉलिसियों के लिए मान्य रहेगी ।
फ्री लुक पीरियड के तहत बीमाधारक ईपॉलिसी को देखने समझने के लिए कंपनी को 30 दिन का समय देना होगा साथ ही ग्राहकों से ही पॉलिसी लेने को लेकर सहमति हासिल करनी होगी ऐसा ईरडा ने बीमा कंपनियों को कहा है साथ ही अगर ग्राहक उसके बाद भी हार्ड कॉपी या फिजिकल दस्तावेज की मांग करता है तो बीमा कंपनियों को उसे भेजना होगा।
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ईरडा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मैंने अपने पूर्व के ब्लॉग में अधिक से अधिक जानकारी देने का कोशिश किया है , उसे एक बार जरूर पढ़ें साथ ही कुल कितने बीमा कंपनियां है उसके भी बारे में हमने अपने पूर्व के ब्लॉक में अधिक से अधिक जानकारी देने का कोशिश किया है आप लोग पढ़ें और मुझे टिप्पणी जरूर दें ।
धन्यवाद


टिप्पणियाँ