50 हज़ार मासिक पेंशन कैसे मिल सकती है?
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में आप इनवेस्ट कर सकते हैं। आप NPS के साइट पर visit करे जानकारी लें। NPS को जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था. इसे 2009 में सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया. कोई भी व्यक्ति अपने वर्किंग लाइफ के दौरान पेंशन अकाउंट में नियमित रूप से योगदान दे सकता है. जमा हुए फंड के एक हिस्से को वह एक बार में निकाल भी सकता है और बची हुई राशि का इस्तेमाल रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन हासिल करने के लिए कर सकता है. उदाहरण- अगर आपकी उम्र 38 वर्ष है आप 12000 रुपये प्रतिमाह 22 साल तक जमा करते हैं तो उस समय आपकी आयु 60 वर्ष हो जाती है, अगर आप अपने 100% फंड को पेंशन में कन्वर्ट करते हैं और पेंशन रेट 6% मिलता है तो उस हिसाब से आपको प्रतिमाह 57667 रुपये पेंशन मिल सकती है।
NPS के साइट पर calculator भी उपलब्ध है आप उसका भी हेल्प ले सकते हैं।
टिप्पणियाँ